
Dakhal News

खरगोन जिले के करौंदिया खुर्द गांव में महिलाओं के साथ मारपीट का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। जमीन विवाद को लेकर कुछ कथित दबंगों ने तीन महिलाओं पर लाठी-डंडों से हमला किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाओं के साथ की गई यह गुंडागर्दी साफ देखी जा सकती है।
संगीता मेवाड़े और उसके परिवार का कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते गजेंद्र ठाकुर नामक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिलाओं पर हमला किया। सात बदमाशों ने लाठी-डंडों से महिलाओं की पिटाई की, जबकि महिलाओं ने पत्थरों से उनका विरोध करने की कोशिश की।
वीडियो में गजेंद्र ठाकुर अपने गुर्गों के साथ महिलाओं पर हमला करते हुए नजर आ रहा है। खुद को मर्द बताने वाले ये गुंडे अपनी हरकतों से कहीं से भी मर्दानगी साबित नहीं कर पाए। वीडियो के वायरल होने के बाद उनकी नामर्दी पर सवाल उठ रहे हैं।
पीड़ित महिलाओं ने इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों बल्कि पूरे क्षेत्र में गुस्से और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। महिलाओं के साथ हुई इस हिंसा ने समाज में बढ़ते अपराधों पर सवाल खड़े किए हैं।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |