Patrakar Vandana Singh
भारत विकास परिषद ने सिंगरौली के 20 स्कूलों में भारत को जानो प्रतियोगिता के साथ शहर को साफ सुथरा स्वच्छ बनाए रखने का अभियान शुरू किया है. इस का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को देश की संस्कृति अध्यात्म और ज्ञान विज्ञान की जानकारी देना और उन्हे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करना है.
भारत विकास परिषद बच्चों का मनोबल ऊंचा रखने के प्रयास कर रहा है संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा समर्पण जैसे मूल सिद्धांतों को लेकर परिषद् ने भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया. परिषद् का कहना है भारतीय संस्कार सभ्यता के साथ आधुनिक ज्ञान विज्ञान से ही राष्ट्र निर्माण हो सकता है, राष्ट्र का निर्माण और राष्ट्र की पहचान उसके उच्च कोटि की सभ्यता और संस्कृति से ही संभव है. भारत को जानो प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को देश की संस्कृति अध्यात्म और ज्ञान विज्ञान की जानकारी देना और उन्हे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करना है.
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |