
Dakhal News

इंदौर के आजाद नगर में एक हॉकी खिलाड़ी छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी उसके घर के नजदीक ही रहता है। वह आते-जाते छात्रा का पीछा करता था। आरोपी युवक शादी के लिए दबाव बना रहा था। पीड़िता ने अपने परिवार को बताया और थाने जाकर आरोपी की शिकायत कर दी।
आजाद नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 18 साल की छात्रा की शिकायत पर शाहरुख पठान के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है। छात्रा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह भंवरकुआ इलाके के कॉलेज में पढ़ाई करती है। वही हॉकी की खिलाड़ी है। हर दिन बस से आती जाती है।
शाहरुख पठान भी उसी इलाके में रहता है, इस कारण दोनों एक-दूसरे को जानते हैं। मैं बस से उतरती तो वह मेरा इंतजार करता है। बस से उतरकर घर जाती हूं तो पीछा करता है। कुछ दिन तक तो मैंने उसे इग्नोर किया। लेकिन मंगलवार को हॉकी खेलने के बाद अपने बस से आजाद नगर इलाके में पहुंची।
यहां बस से उतरी तो शाहरुख कुछ दूरी पर सामने आ गया। उसने कहा कि वह उसे पसंद करता है। वह शादी करना चाहता है। छात्रा यह कहते हुए आगे बढ़ गई कि उसे इन बातों से कोई मतलब नहीं है। लेकिन शाहरुख ने कहा कि शादी करना पड़ेगी। नहीं तो जान से खत्म कर देगा। इसके बाद छात्रा ने अपने मामा को पूरा घटनाक्रम बताया और थाने जाकर शाहरुख के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |