
Dakhal News

भोपाल की लाइफ लाइन बड़ा तालाब में 24 घंटे में 1.20 फीट बढ़ गया। इसमें से 0.60 पानी रात में ही बढ़ गया। कोलांस नदी के लेवल से 3 फीट ऊपर बहने से बड़ा तालाब में पानी का लेवल लगातार बढ़ रहा है। अब यह ढाई फीट से भी कम खाली है। इसमें शनिवार सुबह तक 1664.40 फीट पानी है। फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट है। भोपाल में आज सुबह से ही तेज बारिश का दौर है। लगातार बारिश होने से शहर की सड़कें भी उखड़ गई है। भोपाल में दो दिन में तेज बारिश हो रही है। 24 घंटे में डेढ़ इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। इससे कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भी बन गई है। लगातार बारिश होने की वजह से दिन-रात के टेम्प्रेचर में भी गिरावट हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री रहा। वहीं, रात में पारा 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बड़ा तालाब भरा तो भदभदा डैम के खुलेंगे गेट
बड़ा तालाब के फुल होने भदभदा डैम के गेट भी खुल जाएंगे। चूंकि, अभी तालाब में तेजी से पानी भर रहा है। इसलिए निगम अफसर पानी के लेवल पर पल-पल की नजर रख रहे हैं।
एक-दूसरे से जुड़े तालाब-डैम
कोलांस नदी का पानी बड़ा तालाब में पहुंचता है। जब तालाब फुल भर जाता है तो भदभदा डैम के गेट खोले जाते हैं। भदभदा डैम में ढाई फीट पानी और आते ही गेट खुल जाएंगे। इसके बाद कलियासोत डैम के गेट भी खुलेंगे। बता दें कि कोलांस, बड़ा तालाब, भदभदा और कलियासोत डैम एक-दूसरे से जुड़े हैं।
एक महीने में ही हो गई बारिश
इस बार भोपाल मानसून की एंट्री 23 जून को हुई थी। तभी से बारिश का दौर जारी है। इस वजह से एक महीने में ही आधी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। भोपाल में कुल सामान्य बारिश 37.6 इंच है। इसके मुकाबले अब तक 22 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। यह सीजन की करीब 55 प्रतिशत है।
एक सप्ताह से तेज बारिश का दौर
पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर दौड़ाए तो 10 साल में यह सबसे कम बारिश है। साल 2015 और 2022 में सबसे ज्यादा 33.6 इंच पानी गिरा था, जबकि 2020 में 6.1 इंच बारिश हुई थी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जुलाई के दूसरे पखवाड़े में तेज बारिश का ट्रेंड है। इस बार भी ऐसा ही मौसम बना हुआ है। 15 जुलाई के बाद से लगातार बारिश हो रही है। तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। एक सप्ताह से तेज बारिश हो रही है। आखिरी दिनों में भी बारिश का अलर्ट है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |