Patrakar Vandana Singh
थाने में हुई एक्टर की शिकायत
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'एनिमल' की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। उनको उनकी फिल्म के लिए दर्शकों से काफी सारा प्यार मिल रहा है। फैंस को रणबीर की एक्टिंग काफी ज़्यादा पसंद आ रही है।लेकिन क्रिसमस के मौके पर उन्होंने कुछ ऐसी हरकत कर दी जिससे वो मुश्किल में पड़ गए हैं। जब क्रिसमस सेलिब्रेशन हो रहा था तभी रणबीर ने केक पर शराब डालते हुए जय माता दी बोल दिया, जिस वजह से वह विवादों में फंस गए हैं। इसी बीच, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के एक वीडियो का लोगों ने ध्यान खींच लिया। इस वीडियो में देखा गया कि कपूर परिवार एक ही डायनिंग टेबल पर बैठा होता है और टेबल पर केक रखा होता है। इस पर फैमिली का एक सदस्य केक पर शराब डालता है और रणबीर हाथ में चाकू लेकर उस केक को काटने के लिए बैठे होते हैं। वीडियो के आखिर में रणबीर कपूर केक पर गिरी शराब में लाइटर से आग लगाते हैं और फिर जयमाता दी बोलते हुए केक कट कर देते हैं। इस दौरान घर का हर सदस्य खुश होता है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों को रणबीर कपूर की ये हरकत जरा भी पसंद नहीं आई। रणबीर कपूर को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। लोगों ने एक्टर पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |