
Dakhal News

काफी सिंपल लुक में नजर आई एक्ट्रेस
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इंडस्ट्री के परफेक्ट कपल हैं। दोनों ही फैंस के दिलों में राज करते हैं। आलिया और रणबीर को देख कर फैंस काफी ज़्यादा खुश होते हैं। रणबीर और आलिया हमेशा से ही पब्लिक प्लेस में काफी कम स्पॉट होते हैं। इस वजह से फैंस को उन्हें साथ-साथ देखने का मौका काफी कम ही मिलता है। लेकिन आपको बतादें, रणबीर और आलिया को कालीन एयरपोर्ट में स्पॉट किया गया है। इसी मौके पर आलिया ने अपने ट्रेडिशनल लुक से फैंस को काफी खुश कर दिया है। रणबीर और आलिया को मुंबई के कालीन एयरपोर्ट में स्पॉट किया गया। इस मौके पर आलिया की ढेर साडी तस्वीरें सामने आई। आलिया भट्ट यहाँ पर ऑफ व्हाइट रंग के सलवार सूट में नजर आईं। आलिया ने अपनी स्माइल से अपने लुक को और भी खास बना दिया। बतादें की आलिया नो-मेकअप लुक में नज़र आई। इस दौरान आलिया का लुक भी काफी सिंपल था। एक्ट्रेस ने ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ सिर्फ बालों का बन बनाया हुआ था।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |