Dakhal News
कांग्रेस नेताओं का बढ़ा सर दर्द
गुटबाजी है कि कांग्रेस का पीछा नहीं छोड़ती। ज्यादा दिन नहीं गुजरे जब कांग्रेस की दो महिला नेता मंच पर ही एक दूसरे से भिड़ गई थी। जिसके बाद कांग्रेस की खूब किरकिरी हुई और भाजपा ने मजाक भी उड़ाया। अब कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में नेताओं के बीच अंतरकलह और बगावती सुर खुल कर सामने आ गए है। अब कांग्रेस अपनी अंतरकलह से कैसे निपटेगी यह तो वक़्त ही बताएगा। पर कहने वाले तो भी कह रहे है। अभी तो ये शुरुआत है। कांग्रेस की पहली सूची आने दो फिर देखो क्या क्या होता है। कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री सुनील केदार छिंदवाड़ा जिले के परसिया पहुंचे। नेताजी पहुंचे तो थे कांग्रेसियों में जोश भरने पर वहां कुछ ऐसा हुआ जिससे नेता जी के अपने ही होश उड़ गए। पार्टी के एक खेमे ने परासिया से कांग्रेस के मौजूदा विधायक सोहन वाल्मीकि का टिकट काटने की मांग कर दी। एक खेमा चाहता है कि उम्मीदवार उस व्यक्ति को बनाया जाये जो डेहरिया समाज से आता हो। चेहरा बदलो के नारे खुलकर जोर शोर से लगे। खैर कांग्रेस नेता सुनील केदार है तो राजनेता ही इसलिए खुली अंतर्कलह को देख कर भी कह रहे ये झगड़ा नहीं पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |