Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पुलिस से मिल कर हो रही थी स्मैक की तस्करी
एक पुलिस वाला स्मैक तस्करी करते पकड़ा गया है। इसके दो अन्य साथी तस्करों को भी पुलिस ने पकड़ा हैं। इनके पास से एक किलो 75 जाम स्मैक बरामद की गई है। लालकुऑं पुलिस और एसओजी की टीम को बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने अब तक नशे के इतिहास में सबसे बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने तीन बड़े तस्करों से एक किलो 75 ग्राम स्मैक बरामद की है। पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन तीनों तस्करों मोरपाल,अर्जुन पांडे और रविंद्र सिंह को पुलिस ने मोटरसाइकिल सहित पकड़ा। पुलिस ने इनकी तलाशी ली तो तीनों के पास से स्मैक बरामद की गई। जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार की कीमत 1 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया एक आरोपी उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर बरेली में तैनात है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |