
Dakhal News

महिला कर्मचारी ने छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा के बीएमओ डॉक्टर सत्येंद्र परस्ते के खिलाफ अस्पताल में पदस्थ एक महिला कर्मचारी ने छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया और थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पीड़ित महिला ने बताया की वह अस्पताल में प्राइवेट तौर पर आया का काम करती है। बीएमओ द्वारा उसे नौकरी से निकाल देने की धमकी देकर छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने का भी दबाव बनाया गया। पीड़ित महिला ने बताया कि उसने इस बारें में अपने भाई और मां को बताया और परिवार वालों की सलाह पर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर सत्येंद्र परस्ते के विरुद्ध मामला पंजीबध्द कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |