Patrakar Vandana Singh
1 किलो 600 ग्राम गांजा जब्त
सिंगरौली पुलिस ने एक शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गांजा तस्कर ने पुलिस से बचने की खूब कोशिश की पर आख़िरकार पुलिस ने उसे धर दबोचा। जयनगर गांव में सत्यभान सिंह अपने घर से ही गांजा की बिक्री करता था। पुलिस को इस मामले की भनक तो पहले ही लग चुकी थी। पर शातिर आरोपी अक्सर पुलिस को चकमा देकर गाँव से भाग जाता था। सत्यभान सिंह को लगने था कि वो ऐसे ही गांजा तस्करी करता रहेगा और क़ानून भी उसका कुछ नहीं बिगड़ पायेगा। पर कहते हैं ना कानून के हाथ लम्बे होते है। पुलिस को एक बार फिर सूचना मिली कि सत्यभान अपने घर से गांजा बेच रहा है। इस बार पुलिस ने तुरंत करवाई की और गांजा तस्कर को उसी के घर में धर दबोचा। पुलिस ने सत्यभान सिंह के पास से 1 किलो 600 ग्राम गांजा जब्त किया है और कानूनी कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |