 
									Dakhal News
 30 October 2025
									30 October 2025
									 
								
								माँ शारदा की नगरी में कवियों ने काव्य पाठ से जीता दिल
मैहर के सारना पैलेस में भारत विकास परिषद के तत्वाधान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कवि सम्मेलन में देश के कई नामचीन कवियों ने अपनी प्रस्तुति दी और अपने काव्य पाठ से श्रोताओं का दिल जीत लिया। मौका था अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का मैहर का सारना पैलेस दर्शकों से खचाखच भरा रहा। अशोक भाटी, मुन्ना बैटरी, एकता भारती, कमाल अग्नि, प्राची मिश्रा ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को खूब लुभाया और लोगों की तालियां बटोरी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद गणेश सिंह मौजूद रहे।
 
							
							
							
							Dakhal News
 25 August 2023
								25 August 2023
								|  All Rights Reserved	© 2025 Dakhal News.  Created By:   Medha Innovation & Development |