Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मां ने पुलिस पर लगाए पैसे मांगने के आरोप
नाबालिग लड़की के 15 अगस्त से लापता होने के बाद से उसके बारे में किसी भी तरह की सूचना न मिलने पर थाने पहुंची मां और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया मां ने पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि बच्ची की तलाश के लिए पुलिसकर्मी पैसे की डिमांड कर रहे हैं। उधमसिंह नगर के दिनेशपुर थाना परिसर में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब ग्रामीण महिला अपनी नाबालिग बच्ची की तलाश कराने के लिए पुलिस के पास थाने पहुंची इस बीच थाना परिसर में किसी बात को लेकर पुलिसकर्मियों और ग्रामीण महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई देखते ही देखते पुलिसकर्मियों एवं ग्रामीण महिलाओं के बीच धक्का मुक्की होने लगी बड़ी मुश्किल से थाना अध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने मामले को शांत कराया इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने पुलिस के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी नाबालिक लड़की 15 अगस्त से गायब है लेकिन पुलिस ढूंढने का प्रयास नहीं कर रही है लड़की ढूंढने के नाम पर पुलिस पैसे की डिमांड कर रही है इस मामले पर थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है | पुलिस की टीमें गठित कर दी गई है जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |