Dakhal News
आदिवासी युवक गोलीकांड पर विधायक की सफाई
मध्यप्रदेश में आदिवासियों पर लगातार हो रहे अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आदिवासी पेशाब कांड के बाद आदिवासी युवक पर अत्याचार का एक और मामला सामने आया है। बीजेपी विधायक के बेटे ने गोलीकांड की घटना को अंजाम दिया है। गोलीकांड के बाद से विधायक का बेटा फरार चल रहा है। जिसके खिलाफ पुलिस ने दस हजार का इनाम घोषित किया है |लेकिन फिर भी विधायक का बेटा अभी भी पुलिस के शिकंजे से बाहर है। वहीं मामले के दो दिन बीत जाने के बाद विधायक ने अपनी तरफ से सफाई देते हुए एक वीडियो संदेश जारी किया है। सिंगरौली जिले की विधानसभा सीट से विधायक राम लल्लू वैश्य का बेटा विवेक वैश्य गोलीकांड की घटना को अंजाम देने के बाद दो दिनों से फरार चल रहा है। विधायक के बेटे ने आदिवासी युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी। गोलीकांड के बाद आदिवासी युवक सूर्य प्रकाश खैरवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी विधायक के बेटे के खिलाफ एससी एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी विवेक वैश्य की गिरफ्तारी के लिए दस हजार का इनाम घोषित किया है। मामले के दो दिन बीत जाने के बाद विधायक राम लल्लू वैश्य ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में सफाई देते हुए विधायक ने किसी से भेदभाव नहीं करने और सभी के साथ बराबर व्यवहार करने की बात कही है। उन्होने कहा मेरा बेटा विवेक वेश्य कई वर्षों से हमारे साथ नहीं रह रहा है। वह कब आता है। कब जाता है हमें नहीं पता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कानून के हिसाब से पुलिस कार्यवाही करने के लिए स्वतंत्र है। हमारी इसमें कोई दखलंदाजी नहीं रहेगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |