Patrakar Priyanshi Chaturvedi
राहुल गांधी की सजा पर लगी रोक
मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है .सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से कांग्रेस पार्टी में जश्न का माहौल है कार्यकर्ताओं ने फैसले का स्वागत करते हुए इस अवसर पर मिठाइयां बांटकर जमकर आतिशबाजी की। मसूरी में इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाना लोकतंत्र की जीत है कांग्रेस पार्टी सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का स्वागत करती है उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता से सत्ता पक्ष बौखला गए हैं और उन पर अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ खड़ी है और इसका जवाब लोकसभा के चुनाव में जनता देने को आतुर है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |