Patrakar Priyanshi Chaturvedi
12 सूत्री मांगों को लेकर किया कलेक्ट्रेट का घेराव
स्व सहायता समूह की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर 12 सूत्री मांगों के लिए सरकार के खिलाफ धरना दिया महिलाओं ने धरने के दौरान कलेक्ट्रेट का घेराव कर थाली चम्मच बजाते हुए सरकार को जगाने का प्रयास किया।
हरदा जिले में दोपहर का भोजन बनाने वाली स्व सहायता समूहों के अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाने से जिले भर के स्कूलों में दोपहर की भोजन व्यवस्था ठप हो गई है जिसके चलते स्कूलों में बच्चों को कहीं सूखी सेव-परमल तो कही पोहा खिलाया जा रहा है बच्चों का कहना है कि यदि ऐसा पहले पता होता तो घर से टिफिन लेकर आते आपको बता दे की अपनी बारह सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के चार सौ नब्बे स्वसहायता समूहों की अठ्ठावन सौ महिलाएं अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है हड़ताल के चौथे दिन स्व सहायता समूह की महिलाओं का गुस्सा चरम पर पहुंच गया इस दौरान सभी महिलाएं थाली चम्मच लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गई और कलेक्ट्रेट का घेराव कर थाली चम्मच बजाकर सरकार को जगाने का प्रदर्शन किया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |