Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दुराचारियों को बचा रही है धामी सरकार
भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस ने जमकर नारेबाजी करके पुतला दहन किया कांग्रेस नेताओं ने उत्तराखंड सरकार पर आरोप लगाया की भाजपा के कार्यकाल में महिलायें बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है सरकार अत्याचारियों को बचा रही है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के निर्देश पर प्रदेश भर में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है और यह अत्याचार बंद नहीं हुए तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जायेगा अमित गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. जिस प्रकार मणिपुर हरिद्वार और देहरादून में महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ है उसमें कई भाजपा नेता भी शामिल है और सरकार उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |