Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मेडिकल छात्रों को लैपटॉप वितरित किया
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा दतिया मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहाँ उन्होंने मेडिकल कॉलेज में पढ़ रही अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को शासन की योजना के तहत 75 लैपटॉप वितरित किये इस दौरान गृह मंत्री ने कहा की मरीजों को दवाई के साथ-साथ अपने पन की भी जरूरत है इसलिए उनके साथ प्यार से पेश आये।
गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा की लैपटॉप की दुनिया सिर्फ अध्ययन के लिए है लेकिन मरीज के इलाज में मेडिसिन के साथ-साथ सद्भाव भी जरूरी है निजी अस्पताल इसलिए सक्सेस होते हैं क्यों कि वहां पर डॉक्टर को मेडिसन देने के साथ-साथ मरीज के साथ कैसा व्यवहार करना है यह भी सिखाया जाता है लेकिन सरकारी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर मेडिसन देकर अपनी ड्यूटी समाप्त मान लेते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा मरीज के साथ सदव्यवहार रखें जिससे मरीज जल्दी ठीक हो सके।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |