मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खातेगांव पहुंचे

चौहान ने सिद्धनाथ परियोजना का भूमिपूजन किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  खातेगांव पहुंचे जहाँ मुख्यमंत्री चौहान ने बारह सौ करोड़ चौरानवे लाख की हंडिया बैराज माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन किया  साथ ही हंडिया बैराज माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का नाम बाबा सिद्धनाथ परियोजना करने की घोषणा की मुख्यमंत्री  शिवराज ने हरणगांव को तहसील बनाने की घोषणा भी मंच से की। 

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देवास  के खातेगांव में विकास पर्व के तहत आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सभा से पहले रोड़ शो में हजारों लोग

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा की  हंडिया माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना को मंजूरी दे दी है .इससे 72 गांवों के लगभग 1 लाख एकड़ में सिंचाई होगी अब इस परियोजना का नाम  बाबा सिद्धनाथ परियोजना किया जा रहा है मुख्यमंत्री ने कहा की हरणगांव को तहसील बनाया जायेगा। 

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की कांग्रेस सरकार ने हमारी कई योजनाएं  बंद करवा दी थी जो पैसा आदिवासी बहनों को मिलता था वह पैसा कांग्रेस ने बंद करवा दिया  यह कमलनाथ नहीं करप्शन नाथ है मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की  हमारे पास पैसे की कमी नहीं है  जो बच्चे स्कूल में फर्स्ट आएंगे उनको स्कूटर और स्कूटी देंगे मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की जो गरीब बहनें तेंदूपत्ता तोड़ने का काम करती है उनके लिए चप्पल,छाता की व्यवस्था सरकार करेगी  मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की प्रदेश की गरीब जनता का हक़ है हवाई जहाज में बैठकर तीर्थ यात्रा करना। 

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि  लाडली बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए हर महीने बहनों के खाते में एक हजार रुपये आ रहे हैं उन्होंने कहा कि आपका भैया अभी रुकने वाला नहीं है  जल्द ही बहनों के खाते में आने वाली राशि एक हजार से बढ़ाकर धीरे धीरे तीन हजार तक कर दी जायेगी  लाडली लक्ष्मी योजना से प्रदेश की 45 लाख बेटियों को लाभ दिया जा रहा है प्रदेश में 45 लाख से अधिक लाड़ली लक्ष्मी हैं और लगभग 1 लाख 25 करोड़ लाड़ली बहनें हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बहनों की इज्जत और मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाता है दारू के अहाते बंद कर दिए गए हैं बहनों के प्रति दुराचार करने वालों को फांसी की सजा का प्रावधान है साथ ही दुराचारियों के घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। 

Dakhal News 1 August 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.