Patrakar Priyanshi Chaturvedi
गोपाल सिंह इंजीनियर को लोगों ने दी बधाई
गोपाल सिंह इंजीनियर के जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर एक साल पूरे होने पर स्नेहिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में अध्यक्ष ने जिले के लोगों को राज्य और केन्द्र सरकार की योजनाओं के मिल रहे लाभ के बारे में की चर्ची की गई। सीहोर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के सफलतापूर्वक एक साल पूरे होने पर गोपाल सिंह इंजीनियर ने स्नेहिल कार्यक्रम का आयोजन किया कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी वरिष्ठों लोगों का स्वागत करके जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए राज्य और केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिले इस मुद्दे पर चर्चा की जिला पंचायत अध्यक्ष ने लाड़ली लक्ष्मी योजना,किसान कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना से लोगों को मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी दी.. इस अवसर पर कार्यक्रम में पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, इछावर के विधायक करण सिंह वर्मा सहित कई लोग शामिल हुए।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |