
Dakhal News

केन्द्र सरकार का पुतला दहन कर जताया विरोध
भाजपा शासित राज्य मणिपुर में हुई महिला उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया कार्यकर्ताओं ने मणिपुर सरकार को भंग करने और नैतिकता के आधार पर प्रधानमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की।
मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई देश को शर्मसार करने वाली घटना के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की कार्यकर्ताओं ने मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र सरे आम रोड पर घुमाने और बलात्कार करने वालों के खिलाफ कांग्रेसियों ने कड़ी से कड़ी सजा की मांग की और केंद्र सरकार से मणिपुर की सरकार को भंग करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |