Dakhal News
20 हजार फॉर्म एक दिन में जमा हुए
कांग्रेस पार्टी नारी सम्मान योजना के फॉर्म जगह-जगह महिलाओं से भरवा रही है। इसी के तहत विधायक आरिफ मसूद ने कार्यक्रम में नारी सम्मान योजना के फार्म वितरित कर एक दिन में 20 हजार फॉर्म भरवाए। इस कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी एवं मध्य प्रदेश के पर्यवेक्षक सुभाष चोपड़ा मौजूद थे। नारी सम्मान योजना का कार्यक्रम नीलम पार्क में हुआ। विधायक आरिफ मसूद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की कमलनाथ की सरकार बनने पर हर महिला को 1500 रुपये महीना नारी सम्मान योजना के तहत दिए जायेंगे। साथ ही प्रदेश की जनता को 500 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर दिए जायेंगे। वही कार्यक्रम में सुभाष चोपड़ा ने कहा की कमलनाथ की 15 महीने की सरकार में जनकल्याणकारी काम हुए है। आगे भी कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सभी वादे पूरे किये जायेंगे। वही पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा की मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और सरकार बनने पर सभी वर्गों को योजनाओं को समान लाभ मिलेगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |