
Dakhal News

मोदी के कारण दुनिया का नजरिया बदला
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ़ की और कहा मोदी के कारण विश्व का भारत को देखने का नजरिया ही बदल गया है। मोदी जहाँ जाते हैं वहां उत्सव का माहौल हो जाता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिपुर कलां हरिद्वार में हरि सेवा आश्रम के वार्षिकोत्सव, दशहरा महोत्सव एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भाग लिया धामी ने इस मंत्रंोच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुभारम्भ किया। पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जिक्र करते हुये कहा कि उनके नेतृत्व में आज पूरा देश तेजी से विकास कर रहा है। प्रधानमंत्री इस समय कई देशों के प्रवास पर हैं, जिस देश में भी वे जा रहे हैं, वहां उत्सव हो रहा है तथा भारत के प्रति विश्व का नजरिया बदला गया है। मुख्यमंत्री ने कोराना काल का जिक्र करते हुये कहा कि भारत ने कई देशों को कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति करके लाखों लोगों की जान बचाई है तथा वैक्सीन के पैकिंग के डिब्बों के माध्यम से विश्व बन्धुत्व- सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया का सन्देश दिया।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2023 Dakhal News.
Created By:
![]() |