Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बंदरों के डर से महिला ने लगाई छत से छलांग टूटे पैर
बंदरों की टोली ने एक महिला को इतना डराया की उसने छत से छलांग लगा दी। जिस वजह से महिला के दोनों पांव फैक्चर हो गए। इन बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया हैं की लोग अपने घर से निकलने से डरने लगे हैं। पौड़ी शहर में बंदर इतनी तादात में बढ़ गए हैं की अब इंसान डरने लगे हैं। ये बन्दर टोलियों में घूमते हैं लोगों को डरते हैं। आए दिन बंदरों का आतंक बढ़ता चला जा रहा है। बंदरों का खौफ इतना हो गया है कि स्कूली बच्चों तथा राहगीरों को हर वक्त ये बन्दरों के काटने का खतरा बना रहता है। बंदरों के झुंड खेती को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ये बन्दर इतने शातिर हैं की घर के अंदर से सामान चुरा कर भाग जाते हैं। बंदरों के आतंक का ताजा मामला शहर के सर्किट हाउस मोहल्ले का हैं। जहां महिला बबिता नेगी नाम की महिला छत पर कपड़े सुखा रही थी। वहां बंदरों की टोली आ धमकी घुड़का कर महिला को डरने लगी। बंदरों के झप्पटटा मारने के डर से महिला छत से कूद गई। जिसके कारण उसके दोनों पैर फैक्चर हो गए। महिला का इलाज जिला अस्पताल पौड़ी में चल रहा है। घायल महिला से मिलने स्थानीय विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी पहुंचे उन्होंने महिला का हालचाल जाना। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की स्थानीय विधायक से मांग की ताकि इस प्रकार की घटना दुबारा ना हो।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |