Dakhal News
राजनेताओं के साथ - साथ आम जनता भी शामिल
सिंगरौली जिले का 16वां महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया गया। लगातार 16 सालों से महोत्सव में सिंगरौली में यह उत्सव मनाया जाता हैं। जिसमे आम जनता भाग लेती हैं। सिंगरौली जिले के 16 वे महोत्सव में सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य देवसर विधायक सुभाष रामचरित्र वर्मा कलेक्टर अरुण कुमार परमार पुलिस अधीक्षक युशुफ कुरैशी, एस डी एम ऋषि पवार नगर निगम महापौर रानी अग्रबाल निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय सिंगरौली विकास प्राधीकरण के अध्यक्ष दीलिप शाह नगर निगम आयुक्त पवन कुमार सिंह पार्षद गण अधिकारी पदाधिकारी उपस्थित रहे सिंगरौली महोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम जनता शामिल हुई। मंच का संचालन प्रोफेसर एम यू सिद्धकी ने किया। सिंगरौली महोत्सव प्रत्येक वर्ष धूम-धाम से मनाया जाता हैं इस बार भी दो दिवसीय 23 एवं 24 मई को मनाया गया। इस महोत्सव की तैयारी नगर निगम एवं जिला प्रशासन के दवारा कि गई। सभी ने सिंगरौली जिलेवासियों को सिंगरौली महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |