Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दिग्गी ने कहा भाजपा पर बेईमानों का पूरा कब्ज़ा
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए पूर्व मंत्री दीपक जोशी के घर जाकर उनसे मुलाकात की दिग्विजय सिंह ने कहा की भाजपा अब वो भाजपा नहीं रही जिसमें अटल बिहारी भाजपाई और कैलाश जोशी जैसे ईमानदार नेता थे। अबकी भाजपा तो सिर्फ दलालों और भ्रष्टाचारियों की पार्टी बनकर रह गई। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेता स्व कैलाश जोशी के घर पहुंचे और उनके बेटे नए कांग्रेस नेता दीपक जोशी से मुलाक़ात की दिग्विजय सिंह ने कहा की राजनीति में होकर जिसे संत की उपाधि मिली हो ऐसा तुम्हारे पास कैलाश जोशी के अलावा कोई दूसरा उदाहरण हो तो मुझे बताओ कैलाश जोशी राजनेता थे। लेकिन ऐसे राजनेता थे जो एक आदर्श है। जिनका आचरण जिनकी ईमानदारी जिनकी निष्ठा सक्रियता का कोई मुकाबला नहीं कर सकता था।हमारे लिए तो सौभाग्य की बात है कि उनके सुपुत्र दीपक हमारे साथ है। दीपक जोशी का कांग्रेस में आना उन सारे लोगों के लिए संकेत हैं। जिन्होंने जनसंघ को स्थापित किया है। जनसंघ को स्थापित करने वाले लोग आज भाजपा में दुखी है। क्योंकि भाजपा पर दलालों बेईमानों व भ्रष्टाचारियों का कब्जा हो गया है। वही इस मुलाकात को लेकर दीपक जोशी ने कहा की दिग्विजय सिंह पहले से मेरे आदर्श रहे हैं। उनके साथ मेरे पारिवारिक संबंध है। उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है। जरुरत के समय वह हमेशा मेरे परिवार के साथ खड़े रहे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |