Patrakar Vandana Singh
नगर निगम कर्मचारियों से करवाता है 12 घंटे काम
नगर-निगम के उत्पीड़न के खिलाफ निगम कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया | कर्मचारियों का यह प्रदर्शन अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले हुआ। कर्मचारियों ने निगम आयुक्त पर आरोप लगाया की वह उनसे 12-12 घंटे काम करवाते हैं और समय पर वेतन भी नहीं देते। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष नेम बहादुर ने कहा की यह प्रदर्शन नगर आयुक्त के उत्पीड़न के खिलाफ किया जा रहा है। नगर-निगम कर्मचारियों और अफसरों से 12-12 घंटे काम करवा रहा है और उनके काम के बदले उन्हें अलग से कोई भत्ता नहीं दे रहा है। जबकि अलग से भत्ता देने का प्रावधान है। संघ अध्यक्ष ने कहा की अलग से भत्ते की बात तो छोड़िए निगम तो कर्मचारियों और अधिकारीयों को समय पर वेतन भी नहीं दे रहा है। एक कर्मचारी का वेतन 3 महीने से रोका गया था। जिस वजह से उसे मजबूरन इस्तीफा देना पड़ा। हमारी मांग है कि कर्मचारियों से सिर्फ तय समय के अनुसार ही काम कराया जाए और यदि उनसे ज्यादा काम करवाया जाता है तो उस हिसाब से उनको अलग से भत्ता भी दिया जाए। वही कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन पर महापौर सुनील गामा ने कहा की हम सभी अधिकारी-कर्मचारियों से बात करेंगे और उनकी समस्या का समाधान करेंगे। साथ ही महापौर ने कहा कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान किया जाएगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |