Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कार्यकर्ताओं ने उनके कामों पर अपने विचार व्यक्त किए
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जीवनी पर अपने विचार व्यक्त किए। मसूरी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता भी मौजूद थे उन्होंने कहा कि राजीव गांधी देश के ऐसे प्रधानमंत्री रहे। जिन्होंने सूचना क्रांति के क्षेत्र में भारत को विश्व पटल पर लाने का कार्य किया और आज उन्हीं की बदौलत सूचना क्रांति के क्षेत्र में भारतवर्ष ने अनेकों उपलब्धियां हासिल की है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। लेकिन आज भी उनके द्वारा देश के लिए दिए गए बलिदान को भारतवर्ष का हर नागरिक याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प ले रहा है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |