
Dakhal News

बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थयात्रा कराने वाला पहला राज्य
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में बुजुर्गों को सरकारी खर्चे से हवाई तीर्थ यात्रा करवाने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है से पहले जत्थे में 32 तीर्थ यात्री भोपाल से प्रयागराज के लिए रवाना हुए। इन सब के लिए हवाई यात्रा किसी सपने होने जैसा था। इन तीर्थ यात्रियों को विदा करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी हवाई जहाज के अंदर तक आये। भोपाल एयरपोर्ट से रविवार सुबह प्रयागराज के लिए 32 बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों ने इंडिगो की फ्लाइट से उड़ान भरी। 1 घंटे बाद पर सभी प्रयागराज में लैंड हुए। इन तीर्थ यात्रियों के लिए ये किसी सपने से कम नहीं था। यह यात्रा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कराई जा रही है। 19 जुलाई तक चलने वाली इस यात्रा में 25 जिलों के बुजुर्गों को प्रयागराज, शिर्डी, मथुरा-वृंदावन और गंगासागर ले जाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद बुजुर्गों को छोड़ने एयरपोर्ट तक आए। उन्होंने कहा, 'राम की कृपा से आप तीर्थों के दर्शन करेंगे और हमें व प्रदेश को आपका आशीर्वाद मिलेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की, 'अगली बार बुजुर्ग जोड़ों को तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। अभी एक परिवार से एक ही सदस्य जाता है। अगली फ्लाइट में दादा भी जाएंगे और दादी भी जाएंगी। हवाई जहाज से इस तीर्थ यात्रा में 24 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। उनके साथ एक एस्कॉर्ट भी है। तीर्थ यात्रियों की मदद के लिए भोपाल एयरपोर्ट पर एक काउंटर विशेष रूप से बनाया गया था। CM शिवराज सिंह चौहान ने तीर्थ यात्रियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया और खुद तीर्थ यात्रियों को हवाई पट्टी तक बस से लेकर पहुंचे। तीर्थ यात्रा पर रवाना होने से पहले बुजुर्ग यात्रियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर खूब प्यार जताया और आशीर्वाद दिया। इस दौरान तीर्थ यात्री काफी भावुक नजर आये।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |