महिलाओं के उत्थान में लगा उत्तरांचल महासंघ मुम्बई
महिलाओं के उत्थान में लगा उत्तरांचल महासंघ मुम्बई

तकनीकी शिक्षा और स्वरोजगार के लिए कर रहा काम

 

 

उत्तराखंड छोड़कर मुम्बई में बस चुके पहाड़ियों का दिल आज भी पहाड़ के लिए धड़कता है | इसीलिए तो उत्तराखंड प्रवासियों ने संगठन बनाकर गरीब बच्चों की शिक्षा और महिलाओं को स्वरोजगार के लिए  सहायता कर रहा है | पहाड़ों की सेवा करने और अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने के लिये उत्तराखंड के प्रवासियों ने उत्तरांचल महासंघ मुंबई नाम के संगठन की शुरुआत  की थी | ये संगठन पिछले कई वर्षो से सकरात्मक सेवा में लगा है | चाहे कोरोना काल हो या कोई भी विपत्ति पहाड़ पर आती है तो संगठन मदद को हमेशा तत्पर रहता है | संगठन की अध्यक्ष आनंदी गैरोला ने कहा कि वर्तमान में उत्तरांचल महासंघ ने टिहरी गढ़वाल के द्वारी गांव में तकनीकी शिक्षा और महिलाओं के स्वरोजगार के लिए कार्य किए | जिसके तहत महिलाओं को सिलाई मशीन के साथ साथ शिक्षा  प्राप्त कर रहे गरीब बच्चों  को 500 रुपये महीने और दूध की सहायता दी जा रही है | अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में  हम अपने सेवा के  इस कार्य को सभी जिलों में भ्रमण करके और  आगे बढ़ाएंगे | 

Dakhal News 18 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.