
Dakhal News

आप नेता ने कहा मध्यप्रदेश में बिजली सबसे महंगी
आम आदमी पार्टी की जनसभा हुई | जिसमें पंजाब के रूपनगर से विधायक दिनेश चड्डा ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा | विधायक चड्ढा ने कहा की प्रदेश की भाजपा सरकार आम जनता को लूट रही है और अपने दोस्तों की सहायता कर रही है | आप एक बार तो हमें मौका दीजिए | हम सभी समस्याओं को दूर कर देंगे |मैहर में आम आदमी पार्टी की यह जनसभा हुई | जनसभा को सम्बोधित करते हुए पंजाब के रूपनगर से विधायक दीपक चड्डा ने कहा की दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही सभी लोगों के बिजली का बिल जीरो आने लगा है | जब कि मध्य प्रदेश में सबसे महंगी बिजली दी जा रही है | इसी तरह दिल्ली एवं पंजाब में आम जनता को अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जा रही शिक्षा के क्षेत्र में वहां के स्कूलों में व्यापक सुधार किया गया है | जिससे आज अमीर हो या गरीब सबके बच्चे एक ही साथ बैठकर शिक्षा ग्रहण करते हैं | दिनेश चड्डा ने कहा की आम आदमी पार्टी आम जनों की समस्याओं को दूर करने की बात करती है | जब कि आज तक कांग्रेस और भाजपा ने सत्ता में रहते हुए गरीबों के लिए कोई काम नहीं किया है | वही इस कार्यक्रम में आप नेता बैजनाथ कुशवाहा सहित आम आदमी पार्टी के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |