Patrakar Priyanshi Chaturvedi
यमुनोत्री में पूजा कर सुख समृद्धि की प्रार्थना
देश में चार धाम यात्रा चल रही है | लाखों श्रद्धालु रोज देवभूमि दर्शन करने पहुंच रहे हैं | उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भी जानकीचट्ट से यमुनोत्री धाम तक पैदल यात्रा कर यमुनोत्री धाम पहुँच कर विधिवत पूजा अर्चना की | कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जानकीचट्ट से यमुनोत्री धाम तक करीब 5 किलोमीटर पैदल यात्रा की इस दौरान उन्होंने रास्ते मे श्रद्धालुओं के साथ बातचीत की और उनका हालचाल जाना साथ ही कैबिनेट मंत्री ने श्रद्धालुओं से चारधाम यात्रा में उनके अनुभवों को सुना यात्रियों ने चारधाम यात्रा में सरकार के द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया है | मंत्री रेखा आर्या ने यमुनोत्री धाम पहुंचकर वहां पर विधिवत पूजा अर्चना की और सभी के लिए आशीर्वाद माँगा | मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड सम्पूर्ण विश्व में देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध है | जहां इस वक्त चारधाम यात्रा चल रही है | ऐसे में सरकार ने श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसकी समुचित व्यवस्था की है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |