बालिका सशक्तिकरण अभियान 2023 का शुभारंभ
बालिका सशक्तिकरण अभियान 2023 का शुभारंभ

कलेक्टर और मजिस्ट्रेट ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

 

 

एनटीपीसी विंध्याचल में “बालिका सशक्तिकरण अभियान, 2023 “तैयारी कल की” का शुभारंभ हुआ | कार्यक्रम का शुभारंभ  कलेक्टर अरुण कुमार परमार  ने  किया | इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि एनटीपीसी और विकास एक दूसरे का पर्याय है | एनटीपीसी विद्युत उत्पादन के साथ महिलाओं को सशक्त बनाने का काम लगातार कर रहा है | मैत्री सभागार में आयोजित  कार्यक्रम में  सिंगरौली कलेक्टर अरुण कुमार परमार,  एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना प्रमुख सुभाष चन्द्र नायक, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे | कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कलेक्टर ने एनटीपीसी की तारीफ की वही एनटीपीसी  विंध्याचल प्रमुख सुभाष चन्द्र नायक नें कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बालिका सशक्तिकरण अभियान वर्ष 2018 से सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है | जिसका उद्देश्य ग्रामीण बालिकाओं को सशक्त बनाकर रोल मॉडल के रूप में तैयार करना है | वर्ष 2018 बैच की बालिकाएँ आज दसवीं पास कर ग्यारवी में प्रवेश कर चुकी है जो बहुत खुशी की बात है निश्चित रूप से ये बालिकाएँ समाज  में अपना नाम रोशन करेंगी | नायक नें कहा कि एनटीपीसी न सिर्फ देश को बिजली बनाकर प्रकाशित करने का कार्य कर रही है | अपितु अपने सीएसआर विभाग के माध्यम से एनटीपीसी परियोजनाओं के आसपास के क्षेत्रों में निवास करने वाले ग्रामीणों के जीवन स्तर को सुधारने का भी काम कर  रहा  है | 

Dakhal News 17 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.