Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सिंगरौली में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है। ये जीत राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा का परिणाम है। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली बड़ी सफलता का जश्न मध्यप्रदेश के सिंगरौली में भी मनाया गया। पार्टी की जीत पर कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का दंभ टूटा है। भाजपा ने कर्नाटक चुनाव में हनुमान जी को लेकर विक्टिम कार्ड खेला था। लेकिन वो भी काम नहीं आया। आज कर्नाटक भी भारतीय जनता पार्टी के हाथ से चला गया। आगे आने वाले विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश,राजस्थान और अन्य प्रदेश भी धीरे-धीरे भारतीय जनता पार्टी के हाथों से चला जाएगा। इस तरह पूरे देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। इसके साथ ही ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने कहा कि जीत का श्रेय हमारी पार्टी के नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को जाता है। जिस तरह भारतीय जनता पार्टी के कुशासन को लेकर राहुल गांधी ने पूरे देश की भारत जोड़ो यात्रा की थी। उसका परिणाम अब सामने आने लगा है
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |