
Dakhal News

धामी ने कहा जहां श्री होता है वहां समृद्धि होती है
श्री अन्न महोत्सव 2023 का शुभारंभ हो चुका है | चार दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में हजारों अन्नदाता किसान भाग ले रहे हैं | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महोत्सव का शुभारंभ किया | मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम में कहा की श्री अन्न’’ केवल खेती या खाने तक सीमित नहीं हैं | यह हमारे जीवन के लिए भी अत्यंत लाभकारी है | जहां ’’श्री’’ होता है वहां समृद्धि भी होती है, समग्रता होती है और विजय होती है |श्री अन्न महोत्सव 2023 का शुभारंभ देहरादून में हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने यहां पहुंचकर मिलेट्स पर आधारित विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया एवं कृषि विभाग उत्तराखण्ड की पौष्टिक फसलों पर आधारित पुस्तक ‘‘स्वाद के साथ स्वास्थ्य’’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में कहा की यह आयोजन ‘श्री अन्न’ को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा। इस तरह के आयोजनों से न केवल मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि इससे किसानों को भी मोटे अनाजों से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्राप्त होंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व दूरदर्शिता के कारण ही आज समस्त विश्व हमारे देश की परंपरागत फसलों के महत्व को समझ रहा है । भारत के प्रस्ताव पर ही ’’संयुक्त राष्ट्र संघ’’ ने 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया है। उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में मिलेट्स के क्षेत्र में लगातार कार्य हो रहे हैं। राज्य में अनाजों की उपज बढ़ रही है । किसानों को मोटे अनाजों के उत्पादन कर अच्छा मूल्य मिले इसके लिए राज्य में मंडुवे की एमएसपी 35 रुपये 78 पैसे रखी गई है और हॉर्टिकल्चर के क्षेत्र में उत्पादन को दुगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। वही इस कार्यक्रम मुख्यमंत्री धामी और कैबिनेट मंत्री जोशी के साथ अन्य वरिष्ठ नेता और प्रदेश भर से आये किसान मौजूद रहे।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |