
Dakhal News

मिश्रा ने कहा चुनाव के समय कांग्रेस को याद आता है धर्म
गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी की धर्म रक्षा यात्रा को लेकर तंज कसा | गृहमंत्री मिश्रा ने कहा की इससे अच्छे दिन और क्या आ सकते हैं की कांग्रेस भगवामय हो रही है | चुनाव के समय कांग्रेस के नेताओं को हिंदुत्व याद आता है | जनता सब जानती है | चुनाव में कांग्रेस शून्य पर जायेगी | ग्रहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस की धर्म रक्षा यात्रा को लेकर कहा की इससे अच्छे दिन और क्या हो सकते हैं की पूरी कांग्रेस भगवामय हो रही है | कांग्रेस कार्यालय भगवामय हो रहा है | हनुमान चालीसा कांग्रेस पढ़ रही है | अब यह इनकी भक्ति है या साजिश यह तो भगवान ही जाने क्योंकी चुनाव के समय ही इनको मंदिर,जनेऊ टीका,और भगवा याद आता है | जनता इन चीजों को समझती है समय आने पर इनको करारा जबाव देगी | गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की हैदराबाद से HUT के 5 आतंकियों को भोपाल ले आया गया है | न्यायलय से उनकी रिमांड मांगी जाएगी | इन लोगों के पास से विदेशी फोन नंबरों की जानकारी मिली है | सभी आतंकियों के इंटरनेशनल कनेक्शन की जांच की जा रही है | ग्रहमंत्री ने कहा यह मध्यप्रदेश हैं | यहां शिवराज सिंह चौहान की सरकार है | कानून का राज है | यहाँ किसी भी आतंकी संगठन को सर उठाने की इजाजत नहीं दी जाएगी |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |