Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बुजुर्ग के घर पुताई करने आया शख्स निकला कातिल
हरिद्वार पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या की गुत्थी पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही सुलझा ली | पुलिस ने पता लगाया की बुजुर्ग महिला की हत्या उसके घर पुताई करने वाले शख्स ने ही की है | आरोपी ने पहले महिला के घर में चोरी की | जब उसकी चोरी पकड़ी गई तो उसने मनगढंत कहानी रचकर महिला को चोरी का सामान दिलाने का भरोसा दिलाया और उसे ऑटो में ले जाकर उसकी हत्या कर दी | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | हरिद्वार में निखिल कुमार नाम के व्यक्ति ने अपनी माँ सुनीता की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी | सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को पता चला की सुनीता एक व्यक्ति के रिक्शे में बैठकर कही गई थी | पुलिस ने उस व्यक्ति का पता लगाकर उससे सख्ती से पूछताछ की तो व्यक्ति ने अपना सारा गुनाह कबूल कर लिया | दरअसल इस व्यक्ति का नाम नसीम है और यह महिला के घर पुताई का काम करता रहता था | इसी दौरान उसने महिला के घर से ज्वैलरी और पैसे चुरा लिए थे | जिसकी भनक महिला को लग गई थी | उसने इससे पूछा भी लेकिन इसने बहाना बना दिया और मनगढ़ंत कहानी रचते हुए कहा की एक बाबा है जो आपकी ज्वेलरी और पैसे के बारे में बता सकते हैं | महिला इसपर विश्वास करके इसके साथ बाबा से मिलने ऑटो में चली गई | रास्ते में इसने महिला को नहर में धक्का दे दिया | जिससे महिला की मौत हो गई | पुलिस ने आरोपी के घर से चोरी का सामान बरामद कर लिया है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |