Dakhal News
पूर्व मंत्री का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
उत्तराखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता ,पूर्व मंत्री अरविन्द पांडे ने कहा भाजपा ने अपने कामों और मोदी की वजह से जनता का दिल जीता है | इसी वजह से भाजपा अब कर्णाटक जीत हांसिल करने जा रही है |गदरपुर के विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का कर्नाटक चुनाव में प्रचार अभियान से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत ऋषिकेश के भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया | इस अवसर पर अरविंद पांडे ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी और वहां पर जनता का भाजपा के प्रति विश्वास और निष्ठा देखकर यह प्रतीत होता है कि इस बार हम पिछली बार से अधिक बंपर वोटों से विजयी होकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे | भाजपा राष्ट्रनिर्माण की राजनीति में विश्वास रखती है ,कर्नाटक की जनता से मिले प्रेम स्नेह के वे सदैव आभारी रहेंगे |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |