
Dakhal News

जनता को बेवकूफ बना रहे हैं कमल नाथ
परासिया में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चे ने पुतला जलाया | महिला नेताओं का आरोप है कि कमलनाथ छिंदवाड़ा की जनता को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं | एक तरफ ईडीसी ग्राऊंड में नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम था तो दूसरी और परासिया में भाजपा महिला मोर्चा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया| महिला मोर्चा की नेता माया डेहरिया ने बताया कि कमलनाथ छिंदवाड़ा की जनता को बेवकूफ बनाने का कार्य करते है | पूरे प्रदेश के किसानों की कर्जा माफ़ी के नाम पर बेवकूफ बनाया | अब महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान के नाम पर झूठा आश्वाशन दे रहे हैं | महिलाओं को सम्मान के नाम पर लाली पाप दी जा रही है |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |