बीजेपी विधायक का लग रहा 4 साल से जनता दरबार
बीजेपी विधायक का लग रहा 4 साल से जनता दरबार

 

जनता दरबार में होता है समस्याओं का तुरंत निराकरण

 

 बीजेपी विधायक पिछले चार साल से लगातार जनता दरबार लगा रहे हैं | जिसमें वो जनता की समस्याओं को सुनते हैं और उनका निराकरण भी करते हैं | बीजेपी विधायक ने जनता दरबार के बारे में बताया की जनता की समस्याओं का समाधान करना ही हमारा और हमारी पार्टी का उद्देश्य है |देवसर से बीजेपी विधायक सुभाष रामचरित वर्मा का जनता दरबार चर्चा में हैं | बीजेपी विधायक वर्मा पिछले चार सालों से जनता दरबार लगा रहे हैं| विधायक वर्मा का कहना हैं की देवसर की जनता ने हमें जीताकर अपनी सेवा करने का मौका दिया है | मेरा और मेरी पार्टी का उद्देश्य यही है की हम जनता के विश्वास पर खरे उतरे | जनता दरबार में सिर्फ हमारे क्षेत्र की ही नहीं बल्कि दूसरे क्षेत्र की जनता भी अपनी समस्याओं को लेकर आती है | उनकी समस्याओं का यहां पर हम समाधान करते है | जनता की चाहे कोई भी पारिवारिक समस्या हो या प्रशासनिक समस्या हो सभी का समाधान करने का हम प्रयास करते हैं | 

Dakhal News 7 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.