शराब तस्कर को किया पुलिस ने गिरफ्तार
शराब तस्कर को किया पुलिस ने गिरफ्तार

 

पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब जब्त की

 

पुष्कर सिंह धामी सरकार नशे के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है | धामी सरकार नशा मुक्त देवभूमि अभियान चला रही है | जिसके तहत 2025 तक  उत्तराखंड को  नशा मुक्त करना है | इसी अभियान को सार्थक बनाने के लिए  प्रशासन शराब की अवैध तस्करी करने वालों के खिलाफ करवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर रहा है | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025 को सार्थक बनाने के लिए  प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ रहा है | जगह-जगह पर शराब की अवैध तस्करी करने वालों के खिलाफ करवाई की जा रही है | इसी कड़ी में पुलिस टीम ने हरचंदपुर गाँव के एक घर में दबिश दी जहां पर अवैध शराब का निर्माण किया जाता था | पुलिस ने वहां से 10 लीटर कच्ची शराब व  शराब बनाने के उपकरण बरामद किये |  साथ ही पुलिस ने वहां पर करीब 100 लीटर लाहन नष्ट  कर  शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कि | 

Dakhal News 6 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.