हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ने समाजसेवियों को किया सम्मानित
हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ने समाजसेवियों को किया सम्मानित

 

 डॉक्टर,पुलिस व सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

 

हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ने समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर,पुलिस और अन्य लोगों को सम्मानित किया गया | इस कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने शिरकत की |कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलन से की गई | जिसके बाद मुख्य अतिथियों ने सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया | कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व सीएम व हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा की हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की ओर से यह एक सराहनीय पहल है | समाज में अच्छे कार्य करने पर समाजसेवियों  को प्रोत्साहित किये जाने से उनका मनोबल बढ़ता है | वही कार्यक्रम में  समाजसेवी अजय कुमार ने कहा कि फाउंडेशन ने उनका सम्मान कर उनका हौसला बढ़ाया है | उन्होंने संकल्प लिया कि वह समाजहित में ओर भी बढ़ चढ़ कार्य करेंगे | वही संस्था की अध्यक्ष आरती वर्मा ने बताया कि उनकी संस्था लगातार इस तरह के कार्य करती रहती है और आगे भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं व कर्मचारियों का सम्मान संस्था द्वारा किया जायेगा ताकि सभी लोगों में समाज हित में कार्य करने की भावना पैदा हो सके | 

Dakhal News 6 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.