Patrakar Priyanshi Chaturvedi
एम्बुलेंस ने मिलने से परिजन हो गए थे परेशान
भले ही सरकार कितनी ही बड़े-बड़े दावे कर ले | लेकिन सच्चाई कुछ और ही बयां करती है | स्वास्थ्य सेवाएं इस कदर बदहाल हैं कि मरीज को इलाज कराने अस्पताल जाने के लिए एंबुलेंस तक नहीं मिल पा रही है और मरीज को ठेले से अस्पताल ले जाना पड़ रहा है | छतरपुर के चंदला में एक बुजुर्ग की तबीयत खराब होने के बाद उसे परिजन ठेले के सहारे अस्पताल ले गए | परिजनों का कहना है की उन्होंने एंबुलेंस को कॉल किया था | लेकिन एम्बुलेंस नहीं पहुंची | जिस वजह से उन्हे ठेले के सहारे ही मरीज को अस्पलात पहुंचना पड़ा | मरीज का नाम धर्मी अहिरवार है और उनका पोता मैकू अहिरवार उन्हें अस्पताल ले के गया | वही इस मामले को लेकर सीएमएचओ का कहना है की जिसने भी इस मामले मे लापरवाही की उसके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |