Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सड़क पर मारपीट को लेकर वायरल हुआ था मंत्री का वीडियो
पुष्कर सिंह धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का सरेआम गुंडागर्दी के मामले ने तूल पकड़ लिया है | सड़क पर गुंडागर्दी को लेकर आम इंसान विकास पार्टी ने मंत्री का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की है | वहीं सरकार से मंत्री को पद से बर्खास्त करने की भी मांग की है | इस मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्री को समझाइश दी है | पुलिस ने इस मामले में मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज लार लिया है | देहरादून में आम इंसान विकास पार्टी के अध्यक्ष शकील अहमद ने कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री की गुंडागर्दी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है | पुष्कर सिंह धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल का सरेआम युवक को पीटने का वीडियो वायरल हुआ था | जिनके खिलाफ नाराजगी जताते हुए | आम इंसान विकास पार्टी के अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री का पुतला फूंका और सरकार से मंत्री को पद से बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि भाजपा के मंत्री से लेकर कार्यकर्ता और विधायक सभी सत्ता के नशे में चूर होकर निर्दोष लोगों को पीटते रहते हैं | इस प्रकार की घटना की हम निंदा करते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि मंत्री को उनके पद से निलंबित किया जाए |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |