Patrakar Priyanshi Chaturvedi
एक थके हुए कमलनाथ और दूसरे पके हुए दिग्विजय सिंह
पूर्व मंत्री दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की दीपक जोशी पार्टी के लिए सबसे योग्य और समर्पित व्यक्ति हैं | हम सब उनके साथ हैं | वह कही नहीं जा रहे हैं | मिश्रा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर तंज कसा. और कहा कांग्रेस में सिर्फ 2 ही नेता बचे हुए हैं | दिग्विजय सिंह और कमलनाथ जिनमें से कमलनाथ थके हुए और दिग्विजय सिंह पके हुए हैं | इन लोगों का सिर्फ एक ही काम बचा हुआ है | हिन्दुओं का अपमान करो | पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी के कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज हैं | खुद दीपक जोशी यह बात कह चुके हैं कि 5 मई को पत्नी की बरसी के बाद वे कांग्रेस जॉइन करेंगे | जोशी के बीजेपी छोड़ने की खबरों पर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा, दीपक समर्पित व्यक्ति हैं,मेरे साथ मंत्रिमंडल में भी रहे हैं, वे योग्य व्यक्ति हैं | गृहमंत्री ने कहा जिस वट वृक्ष की छाया में नरोत्तम जैसे कई लोग पार्टी से जुड़े और विकसित हुए, दीपक जोशी उनके पुत्र हैं | हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं, हम सब उनके साथ हैं | नरोत्तम मिश्रा ने कहा की भाजपा ही एक ऐसा संगठन है जिसमें शिखर से शून्य तक सतत संपर्क बना रहता है | हमारी पार्टी में किसी भी प्रकार की नाराजगी नहीं है | हमारी सरकार की नीतियों को जनता ने दिल से स्वीकार किया है | पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया था | जिस ट्वीट में लिखा था कि गर्व से कहो हम हिंदू है,पर बेवकूफ नहीं | अब उनके इस ट्वीट को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जवाब दिया है | गृह मंत्री मिश्रा ने कहा की कांग्रेस में 2 ही नेता बचे हुए हैं | एक दिग्विजय सिंह और एक कमलनाथ जिसमे एक पका हुआ है और थका हुआ है और ये सिर्फ हिन्दुओं का अपमान करने के लिए ही बने है | ये हमारे धर्म को हिन्दू नहीं मानते है | ये ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी कहने को हिन्दू मानते है | ये जाकिर नाईक को शांति दूत कहने को हिन्दू मानते है | ये आरएसएस को आतंकवादी संगठन कहने को हिन्दू मानते हैं |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |