Patrakar Vandana Singh
कार्यक्रम में हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल
मसूरी में ईद मिलन समारोह के दौरान भाई चारे की एक अलग तस्वीर देखने को मिली है | जहां हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कार्यक्रम में बैठकर ओम नमः शिवाय पाठ का जाप किया | इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर समाज की बेहतरी के लिए अपने विचारों को व्यक्त किया |मसूरी व्यापार मंडल ने एक होटल में ईद मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजन किया | जिसमें सभी धर्म के लोगों ने शिरकत की और एक दूसरे को ईद की बधाई दी इसके साथ ही इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ लोगों को सम्मानित भी किया गया | मसूरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम में समाज के सभी धर्म के लोगों ने शिरकत की वहीं इस अवसर पर ओम नमः शिवाय के पाठ का भी आयोजन किया गया | जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी हिन्दू भाइयों का साथ दिया |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |