‘द अलायंस’ में एली गोनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा, कुशाल टंडन से तीखी बहस
Aly Goni’s entry ,‘The Alliance’ , Kushal Tandon.

रियलिटी शो ‘द अलायंस’ के आगामी एपिसोड में एली गोनी की वाइल्डकार्ड एंट्री ने घर का माहौल पूरी तरह बदल दिया है। जारी प्रोमो में एंट्री के साथ ही एली और कुशाल टंडन के बीच तीखी बहस देखने को मिलती है। बातचीत के दौरान दोनों के बीच तनाव इतना बढ़ जाता है कि कुशाल, एली को वन-ऑन-वन भिड़ने की चुनौती देते नजर आते हैं, जबकि एली भी उसी अंदाज में जवाब देते हैं। प्रोमो सामने आने के बाद शो के अगले एपिसोड को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

 

बहस के दौरान अर्सलान गोनी भी बीच में आते हैं और कुशाल के कुछ बयानों पर आपत्ति जताते हुए उन्हें "क्रिमिनल थ्रेट" जैसा बताते हैं। इसके बाद घर के कई सदस्य भी इस विवाद में अपनी राय रखते दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर प्रोमो वायरल होने के साथ ही दर्शकों ने भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई यूजर्स का मानना है कि एली की एंट्री से शो में नया रोमांच आएगा, जबकि कुछ का कहना है कि आने वाले दिनों में कुशाल और एली की टक्कर शो का सबसे बड़ा आकर्षण बन सकती है।

Priyanshi Chaturvedi 11 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.