Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मन की बात बना एक सामाजिक आंदोलन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को लेकर कहा मन की बात देश के जन-जन की बात है | मन की बात एक सामाजिक आंदोलन बन गई है, जनक्रांति बन गई है | भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का सौं वा संस्करण सुना | शिवराज सिंह ने कहा मन की बात से अच्छे काम कर रहे लोगों को सामने लाने का मौका मिलता है | बुराइयाँ आसानी से सामने आती हैं लेकिन मौन साधक की तरह समाज की सेवा कर रहे लाखों लोग मन की बात के माध्यम से सामने आते हैं | वो केवल महिमामंडित नहीं होते, बल्कि कई लोगों की प्रेरणा बन जाते हैं | मन की बात ने कई सामाजिक बदलाव किए | प्रधानमंत्री जी का स्वच्छता आंदोलन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए अच्छे कार्य, जल संरक्षण, समाज सुधार के काम उन्होंने आंदोलन का रूप धारण किया | सचमुच में मन की बात ने एक सामाजिक क्रांति की है और कई सामाजिक बदलाव हुए हैं |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |