Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कांग्रेस सरकार बनेगी तो वापस होंगे सभी के अधिकार
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा की में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश भर में जितने भी जनपद पंचायत सदस्य हैं | उनको बताना चाहता हूँ की भाजपा आपके साथ धोखा कर रही है | सरकार ने पंचायती राज कानून को समाप्त कर दिया है और सारे अधिकार सरकार ने अपने हाथ में ले लिए हैं | पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सरकारी आवास के बाहर धरने पर बैठे मध्यप्रदेश के जनपद सदस्यों ने शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला | दिग्विजय सिंह ने जनपद पंचायत सदस्यों का समर्थन करते हुए कहा ये सरकार सभी को धोखा दे रही है | इन्होने पंचायती राज्य को समाप्त कर दिया है और पंचायती राज्य व्यवस्था में जितने भी अधिकार थे | इन्होंने सब छीन लिया है | जब प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनेगी तो 6 महीने के अंदर पंचायतों को नगर पालिका,नगर निगम को सारे अधिकार वापस दिए जायेंगे |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |