कमलनाथ ने कहा किसानों की आय नहीं हाय बढ़ी है
कमलनाथ ने कहा किसानों की आय नहीं हाय बढ़ी है

 

नाथ ने कहा शिवराज ने किसानों की बिजली महंगी की

 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा है | नाथ ने कहा शिवराज आपने तो प्रधानमंत्री को भी अपने झूठ में शामिल कर लिया आपने कहा की किसानों की आय दुगनी हो गई लेकिन में आपको बताना चाहता हूँ | किसानों की आय नहीं हाय दोगुनी हुई है और किसानों की यह हाय आपको ऐसी लगेगी कि सत्ता आपको बाय कहने वाली है | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है | जहां एक ओर शिवराज आये दिन  कमलनाथ पर वार करते हैं | तो वही कमलनाथ भी वार करने में पीछे नहीं है | कमलनाथ ने  कहा की मुख्यमंत्री शिवराज आप तो झूठ बोलने में माहिर हैं | जनता आप को पहले से ही झूठ की मशीन कहती है | लेकिन अब तो आपने प्रधानमंत्री को भी अपने झूठ में शामिल कर लिया | आपने कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों की आय दोगुनी हो गई है | मैं आपको बताता हूं कि मध्यप्रदेश में किसानों की आय नहीं, हाय दोगुनी हो गई है | और किसानों की यह हाय आपको ऐसी लगेगी कि सत्ता आपको बाय कहने वाली है | पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने  शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा, शिवराज आपने किसानों पर बहुत जुर्म ढाया है | आपने किसानों की कर्ज माफी बंद कर दी | आपने 34 लाख किसानों को डिफाल्टर बना दिया | आपने किसानों की बिजली महंगी कर दी और आपने किसानों को ओलावृष्टि का मुआवजा नहीं दिया | मध्य प्रदेश के किसानों की आमदनी पहले की तुलना में कम हो गई है | इसीलिए मैं आपसे कह रहा हूं कि झूठ बोलना बंद कर दीजिए | किसानों की हाय लेकर कोई सत्ता में नहीं बना रह सकता | इसलिए किसान और मध्य प्रदेश की जनता अब आपको बाय कहने वाली है | 

Dakhal News 27 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.