Patrakar Priyanshi Chaturvedi
लोगों को हेल्थ एटीएम से मिल रहा है बेहतर लाभ
चार धाम यात्रा शुरू हो चुकी है और यात्रा में यात्रियों को किसी भी तरह की स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतों का सामना न करना पड़ें इसी कड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा मार्गो पर एचपीई कम्पनी के सीएसआर के तहत प्रदान किये गए 50 हेल्थ एटीएम का लोकापर्ण किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 50 हेल्थ एटीएम का लोकार्पण किया सीएम धामी ने कहा की राज्य में स्थापित हुए हेल्थ एटीएमों के माध्यम से अभी तक 1700 लोग अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवा चुके हैं और लोगों को इससे काफी लाभ मिल रहा है यह हेल्थ एटीएम उत्तराखंड राज्य में तीर्थयात्रियों को उनकी चार धाम यात्रा के दौरान टेलीमेडिसिन सेवाएं प्रदान करने के लिए वन-स्टॉप डिजिटल टच प्वाइंट एकीकृत मशीनें होंगी यह क्लाउड सक्षम हेल्थ कियोस्क विभिन्न स्थानों पर स्थापित किए गए हैं जहां तीर्थयात्री केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के चार हिमालयी तीर्थ स्थलों की तीर्थ यात्रा के दौरान आमतौर पर विश्राम लेते हैं इन स्वास्थ्य कियोस्क का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों में तीर्थयात्रियों तथा जनता की यात्रा के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा तक उनकी पहुंच को आसान बनाना है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |